रिपोर्ट ओम साहू
जगदलपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 78.106 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई लालबाग आमागुड़ा चौक के पास की गई, जहां दो आरोपी संदिग्ध हालत में बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।
पुलिस की मुस्तैदी से धरे गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
आरोपियों की पहचान:
- सैफ अली राउ (22 वर्ष) – निवासी हरिद्वार, उत्तराखंड
- जिशान अहमद (23 वर्ष) – निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश
बरामद सामग्री:
78.106 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹7,80,000/- रूपये)
5 मोबाइल फोन
आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड
इस तरह हुआ खुलासा:
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग के साथ बस का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड ले जाने की फिराक में थे।
कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस अभियान में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक: शिवानंद सिंह, सुरेश जांगड़े
उपनिरीक्षक: प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग
सहायक उपनिरीक्षक: प्रमोद सिन्हा
प्रधान आरक्षक: उमेश चंदेल, मोहन कश्यप, संजीव मिंज, हीरालाल भंडारी
आरक्षक: युवराज सिंह ठाकुर, रवि सरदार, केशव चंद्रा
सायबर सेल: लक्ष्मीनाथ बघेल, खेदु ठाकुर, भूपेंद्र नेताम, महेंद्र पटेल
बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।