जगदलपुर। शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत कावापाल की सरपंच के पति कमलोचन बघेल का शव वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित चाय की गुमटी में फांसी पर लटका मिला।

जानकारी के अनुसार कमलोचन बघेल का इलाज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम करीब 5:30 बजे अस्पताल से निकला, इसके बाद देर रात उसका शव चाय गुमटी में लटकता पाया गया।

कमलोचन बघेल का बेटा भी डिमरापाल में ही मौजूद बताया जा रहा है। वहीं परिवार में एक भाई पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कमलोचन बघेल ने स्वेच्छा से आत्महत्या की या फिर यह किसी साजिश का नतीजा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर शोक और आक्रोश दोनों का माहौल है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इलाजरत व्यक्ति ने ऐसा कदम क्यों उठाया या उसके साथ कोई घटना हुई?

 पुलिस ने अपील की है कि घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो तो तत्काल संबंधित थाना को सूचित करें।

✅ रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
 और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!
 WhatsApp चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
 स्थान: जगदलपुर, बस्तर

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply