जगदलपुर, 30 जून 2025। अब घर बैठे सौर ऊर्जा से न केवल बिजली बिल में राहत मिलेगी, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की डबल सब्सिडी से सोलर सिस्टम लगाना भी आसान हो गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र सरकार जहां 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दे रही है, वहीं राज्य सरकार ने भी 30 हजार रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ मिल रहा है — कम लागत में सोलर सिस्टम और बिजली बिल में बड़ी राहत।

धरमपुरा, जगदलपुर की श्रीमती गुणवती वर्मा ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगाया है। उनके बेटे धीरज वर्मा बताते हैं कि पहले हर महीने 1200 से 1500 रुपये तक का बिजली बिल आता था, लेकिन अब बीते महीने उनका बिल माइनस 1700 रुपये आया है। सोलर प्लेट से बनी अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर उन्हें बिल में बचत मिल रही है। उन्होंने कहा, “यह योजना न केवल आर्थिक रूप से राहत देती है बल्कि स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा का बेहतरीन विकल्प भी है। मैं सभी को यह सिस्टम लगाने की सलाह दूंगा।”

✅ जानिए सब्सिडी का पूरा गणित

 1 किलोवाट सिस्टम: लागत ~60,000 रु., केंद्र से 30,000 रु. + राज्य से 15,000 रु. = कुल 45,000 रु. सब्सिडी। उपभोक्ता खर्च: केवल 15,000 रु.

 2 किलोवाट सिस्टम: लागत ~1,20,000 रु., केंद्र से 60,000 रु. + राज्य से 30,000 रु. = कुल 90,000 रु. सब्सिडी। उपभोक्ता खर्च: केवल 30,000 रु.

 3 किलोवाट सिस्टम: लागत ~2,00,000 रु., केंद्र से 78,000 रु. + राज्य से 30,000 रु. = कुल 1,08,000 रु. सब्सिडी। उपभोक्ता खर्च: करीब 80,000 रु.

 यह योजना क्यों जरूरी है?

✅ बिजली बिल में बड़ी राहत

✅ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी संभव

✅ स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण को लाभ

✅ भविष्य की ऊर्जा जरूरतों का स्थायी समाधान

 प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर आप भी अपने बिजली बिल को माइनस कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी विद्युत कार्यालय से संपर्क करें।

✍️ रिपोर्ट: ओम साहू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply