जगदलपुर, [दिनांक]/ रिपोर्ट: ओम साहू
गंगानगर वार्ड क्रमांक 23 गीदम रोड स्थित बड़ी पुलिया के पास संस्कृत भवन के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर एक बार फिर से अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई।

जानकारी के अनुसार, विष्णु नेताम पिता लक्ष्मण नेताम ने रविवार के अवकाश का फायदा उठाते हुए शासकीय नजूल भूमि पर लोहे के एंगल और चद्दर की वेल्डिंग कर अवैध अतिक्रमण कर लिया।

यह पहली बार नहीं है — इससे पहले भी विष्णु नेताम दो बार इसी भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर चुका था, जिसके लिए नगर निगम द्वारा उसे नोटिस भी जारी किए गए थे। बावजूद इसके उसने अपनी दबंगई नहीं छोड़ी और फिर से कब्जा जमाने की कोशिश की।

जैसे ही नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा को इस अवैध निर्माण की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत अतिक्रमण दस्ता भेजकर अवैध निर्माण को हटवाया। अतिक्रमण दस्ते में सहायक यंत्री अशोक कोराम, सुशील कर्मा, गोलू, शेखर समेत अन्य निगम कर्मी मौजूद रहे।

नगर निगम अमले ने मौके पर ही अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत दोहराने पर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली और निगम प्रशासन की सजगता की सराहना की।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply