समय सीमा बैठक में कलेक्टर श्री हरिस एस ने दिए दिशा-निर्देश

धान उठाव में दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता देने के आदेश

Report Rishabh

जगदलपुर, 04 मार्च 2025 – कलेक्टर श्री हरिस एस ने स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 17 से 20 मार्च तक मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह कैंप ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में होगा, जिसमें ग्राम स्तर के मैदानी अमलों, मितानिन, एएनएम के सहयोग से अधिकतम पात्र हितग्राहियों तक पहुंचने की रणनीति बनाई जाएगी। शहरी क्षेत्रों में भी समाजसेवी संस्थाओं, रेडक्रॉस, और एनसीसी के जवानों की मदद लेने को कहा गया है।

कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि कैंप में पहले से बने कार्ड का अपडेट किया जाए और मृत व्यक्तियों की सूची तैयार कर राशन कार्ड से उनका नाम हटाने की प्रक्रिया की जाए। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई।

नियद नेल्लानार योजना और विभागीय योजनाओं की समीक्षा

बैठक में नियद नेल्लानार योजना की पोर्टल एंट्री स्टेटस पर चर्चा की गई और पात्र हितग्राहियों का डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए गए। विभागीय योजनाओं की ब्लॉक-वार समीक्षा भी हुई, जिसमें 38 चिन्हांकित योजनाओं के क्रियान्वयन पर फोकस किया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कलेक्टर ने निर्देश दिया कि लिंटल और स्लैब लेवल वाले निर्माणाधीन भवनों को इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पर्यटन स्थलों और साप्ताहिक बाजारों में कचरा कलेक्शन की निगरानी के आदेश दिए गए।

धान उठाव और खाद्यान्न भंडारण की समीक्षा

धान उठाव की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन 2000 क्विंटल उठाव का लक्ष्य रखा जाए और दूरस्थ खरीदी केंद्रों को प्राथमिकता दी जाए। कृषि विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

शिक्षा, आजीविका और कौशल विकास पर जोर

जाति प्रमाण पत्र आवेदनों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि सभी प्रक्रियाएं इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएं। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत हुए कार्यों की गुणवत्ता मूल्यांकन की भी जानकारी देने को कहा गया।

महिला एवं बाल विकास, नक्सल पीड़ितों के पुनर्वास, जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए जीपीएफ प्राधिकार पत्र वितरण के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पीपीओ के साथ जीपीएफ प्राधिकार पत्र भी समय पर वितरित किए जाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply