
️ जगदलपुर, 29 जुलाई 2025
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें
—
कलेक्टर श्री हरिस एस ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मार्च 2025 तक स्वीकृत सभी आवासों को इस वर्ष दिसंबर तक हर हाल में पूर्ण किया जाए।
समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने विभागीय योजनाओं की गहन समीक्षा की।
—
ई-ऑफिस का सख्ती से क्रियान्वयन
सभी कार्यालय अब फाइलों का संचालन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित करें।
पुराने दस्तावेजों और अनुपयोगी सामग्री का नियमानुसार निराकरण जल्द करें।
—
जनशिकायतों का प्राथमिकता से समाधान
सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजी पोर्टल, आमचो बस्तर एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का सप्ताह के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें।
अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में रिपोर्टिंग और इंडिकेटर अपडेट अनिवार्य।
—
विभागीय योजनाओं पर विशेष निर्देश
✅ स्वच्छ भारत मिशन:
हर परिवार से कचरा प्रबंधन शुल्क वसूली पर चर्चा
सामुदायिक शौचालय, रोड सेग्रीगेशन व फाइनेंस प्रगति की समीक्षा
✅ नरेगा:
आंगनबाड़ी भवन और PDS दुकान निर्माण की प्रगति की जानकारी ली गई।
✅ DMFT योजनाएं:
देवगुड़ी निर्माण की समीक्षा
2025-26 के स्वीकृत कार्यों को जल्द प्रारंभ करने का निर्देश
✅ उद्यानिकी, मत्स्य व पशुपालन विभाग:
KCC ऋण प्रकरणों पर बैंकों की प्रगति की समीक्षा
खरीफ 2025 में कोदो व दलहन बीज उठाव की योजना
✅ शिक्षा और प्रमाण पत्र:
मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अपूर्ण कार्यों को अगस्त तक पूरा करें
शाला त्यागी बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए काउंसलिंग
नव प्रवेशी बच्चों को जाति व निवास प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करें
पाठ्य पुस्तक वितरण की स्थिति की एसडीएम स्तर पर समीक्षा
✅ पोषण ट्रैकर ऐप:
ई-केवाईसी अगस्त के दूसरे सप्ताह तक पूर्ण
सेल्फ आधार शिविर का आयोजन करें
आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय व पेयजल सुविधा की समीक्षा
✅ महिला कल्याण योजनाएं:
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना व नोनी सुरक्षा योजना की प्रगति पर निर्देश
—
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
जल जीवन मिशन, नक्शा बंटाकन, नवीन सर्वेक्षण ग्रामों की स्थिति की समीक्षा
15 वर्ष पुराने वाहनों का स्क्रैपिंग डेटा 3 दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश
अगस्त माह खाद्यान्न भंडारण – शक्कर, नमक, चना की उपलब्धता का संज्ञान
—
茶 बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, श्री प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर श्री विपिन दुबे समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।