Share this: Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on X (Opens in new window) X Like this:Like Loading… Related Post navigation 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता छात्रों के लिए बड़ा अवसर: व्यापमं प्रवेश परीक्षाओं के आवेदन जल्द भरें, कोचिंग की भी व्यवस्थाजगदलपुर, 05 मार्च 2025 – कलेक्टर हरिस एस. के. ने जिले के सभी कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को व्यापमं द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र जल्द से जल्द भरवाने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी कर सभी स्कूल प्राचार्यों और खंड शिक्षा अधिकारियों को इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया है।महत्वपूर्ण दस्तावेज़:आवेदन पत्र भरने के लिए छात्रों को आधार कार्ड, हालिया फोटो, 10वीं और 11वीं की अंकसूची, व हस्ताक्षर अपलोड करना होगा।प्रवेश परीक्षाएं:छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा पीईटी, पीएटी, पीपीटी, पीपीएचटी, पीव्हीपीटी, डीएलएड और नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा, नीट परीक्षा का अंतिम आवेदन तिथि 07 मार्च 2025 है, जिसके लिए भी आवेदन जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाना चाहिए।विशेष सुविधा:आवेदित छात्र-छात्राओं के लिए ब्लॉक मुख्यालय और ज्ञानगुड़ी में कोचिंग की भी व्यवस्था की जाएगी। सूची ज्ञानगुड़ी के प्रभारी अलेक्जेंडर चेरियन (मोबाइल: 94064-80100) को उपलब्ध कराई जाएगी।यह पहल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।