मारकेल में हुई महत्वपूर्ण बैठक, बनाए गए तीन सेक्टर अध्यक्ष

️ नगरनार, 2 अगस्त 2025 / शनिवार

ग्राम पंचायत मारकेल के सामुदायिक भवन में आज नगरनार ब्लॉक कांग्रेस की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार को लेकर सेक्टर अध्यक्षों के गठन पर विचार करना था।

 बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:

नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष कार्यकारी श्री संतोष सेठिया जी

मंडल प्रभारी श्री राजेश कश्यप

मंडल अध्यक्ष श्री बलराम कुकड़ो जी

 बैठक के मुख्य बिंदु:
 संगठन के ढांचे को और मजबूत करना
 नई जिम्मेदारियों का वितरण
 सेक्टर स्तर पर नेतृत्व तैयार करना

 तीन सेक्टर अध्यक्षों की हुई घोषणा:

1. श्री सुखलदार बघेल

2. श्री सुखराम जादव

3. श्री गंगाराम कश्यप

इन तीनों नेताओं को उनके क्षेत्रीय अनुभव और कार्यशैली के आधार पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 बैठक में उपस्थित वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता:

ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हुए:

茶 उपस्थित जन: लेखन बघेल, भोजराज, दयाराम कश्यप, अमित पांडेय, भगतराम, भास्कर जोशी, नंदो बघेल, देवी सिंह, बाज प्रभुदास, जयमन, शिव प्रसाद, तीताराम कश्यप, रेमश, सेठिया, कमलराम बघेल, सोभा राम, मकुंदराम, जिसुदान, आत्माराम, बुदरू सायबो बघेल, श्यामलाल, रामु आदि।

 बैठक में जोश, उत्साह और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

 रिपोर्ट: ओम साहू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply