
📍जगदलपुर | 🗓️ 6 अगस्त 2025 | ✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
🔗 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें
जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने 4 राज्यों के 9 थानों में दर्ज 26.36 करोड़ रुपये की ठगी के फरार आरोपी अनिल राय को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी द्वारा BOLSTER TRADELINK LIMITED (इंदौर व कलकत्ता) और ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT LTD (औरंगाबाद) कंपनियों का संचालन करते हुए भारी वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी।
🚨 आरोपी का मास्टर प्लान: एक कंपनी से पिग आयरन की खरीद दिखाकर दूसरी कंपनी में डिलीवर करना और रकम को हड़प लेना।
🛑 आरोपी विवरण
नाम: अनिल राय
पिता: श्री राजदयाल राय
उम्र: 43 वर्ष
निवासी: फ्लैट नं. 210, अपोलो डीवी सिटी, इंदौर (म.प्र.)
स्थायी पता: चाणक्यपुरी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
💰 कुल ठगी राशि: ₹26,36,74,904
राज्यथानाराशि छत्तीसगढ़आमानाका, रायपुर₹9,33,92,823 छत्तीसगढ़पुरानी भिलाई (2 केस)₹62,85,607 महाराष्ट्रऔरंगाबाद (2 केस)₹7,71,63,381 बिहारपटना (2 केस)₹6,58,00,000 उत्तरप्रदेशग्रेटर नोएडा, लखनऊ₹1,46,33,093
सिर्फ जगदलपुर में व्यापारी मोहित चावड़ा से आरोपी ने ₹64,51,143 की धोखाधड़ी की। कंपनी के पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने झूठे दस्तावेज़ भेजकर पिग आयरन मंगवाया और रकम गायब कर दी।
🔍 पुलिस की कार्रवाई
- 📍 गिरफ्तारी स्थान: इंदौर
- 📱 जब्ती: iPhone 13 Pro
- 🚓 टीम: निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, ASI प्रमोद सिन्हा, आरक्षक रंगलाल खरे और रोशन चौहान
🚨 आरोपी के खिलाफ रायपुर, दुर्ग, पटना, लखनऊ, औरंगाबाद सहित कुल 9 मामले दर्ज, कई राज्यों की पुलिस को था वर्षों से तलाश!
फिलहाल कंपनी का पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग व नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमित देवांगन के मार्गदर्शन में टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
📰 ऐसी ही और बड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें:
✍️ रिपोर्ट: ओम साहू