प्रेरणा सभाकक्ष में योजनाओं की समीक्षा बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री, हर विभाग को दिए अहम निर्देश

️ जगदलपुर, 07 अगस्त 2025/

> “दो से अधिक बार शराब या नशे के अन्य स्रोत की तस्करी में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित की संपत्ति विरूपण की कार्रवाई की जाएगी।”
— उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

राज्य के गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पांडेय, कलेक्टर श्री हरिस एस, एसपी श्री शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 नशे के खिलाफ सख्त एक्शन:

उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि:

 यदि कोई व्यक्ति दो बार से अधिक शराब या नशे की तस्करी में संलिप्त पाया जाता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
 नशे के मामलों में पुलिस, जनप्रतिनिधि और दवा व्यापारी मिलकर बैठक करें ताकि तस्करी पर रोक लगे।

 सुपर हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगी OPD सेवा:

 सुपर हॉस्पिटल की ओपीडी को जल्द शुरू करने के निर्देश।
 आयुष्मान कार्ड, मोबाइल वैन, जन औषधि केंद्र, डॉक्टर व स्टाफ की उपलब्धता पर विशेष जोर।

️ गांवों में बढ़ेगा राजस्व, बनेंगे पंचायत कॉम्प्लेक्स:

 राष्ट्रीय व राज्य मार्गों के किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में दुकानों और परिसर का निर्माण कर पंचायतों को राजस्व प्राप्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

 कृषि व ग्रामीण विकास को बढ़ावा:

 मिलेट्स और मक्का उत्पादक किसानों को मिलेगा बढ़ावा,
 स्प्रिंकलर और विभागीय योजनाओं से प्रोत्साहन।
 मनरेगा, बिहान, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी, पीडीएस भवनों की प्रगति की समीक्षा।

 पंचायत एवं राजस्व मामलों में नवाचार:

 अविवादित बंटवारा पंचायत प्रस्ताव के आधार पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा।
 पंचायत सचिवों को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण व होर्डिंग/मुनादी के जरिए जागरूकता फैलाई जाएगी।

戮 महिला व बाल कल्याण पर विशेष जोर:

 स्वस्थ लईका, मातृ वंदन, महिला वंदन, कन्या विवाह योजनाओं पर समीक्षा।
 मैदानी अमलों का प्रशिक्षण, तितली कार्यक्रम, आंगनबाड़ी भवन निर्माण की प्रगति।

 गृह विभाग: सट्टा-जुआ-शराब पर सख्ती:

 अवैध शराब, जुआ, सट्टा के मामलों की स्थिति की समीक्षा।
 गुम इंसान, हिट एंड रन, खतरनाक वाहन संचालन, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई।

 वन, जल, बिजली व शिक्षा क्षेत्र में योजनाओं की समीक्षा:

तेंदूपत्ता बोनस, लाख उत्पादन, सौर सुजला योजना, सोलर पंप, जल जीवन मिशन, शिक्षा गुणवत्ता मिशन 200, ज्ञानगुड़ी नि:शुल्क कोचिंग, आईसीटी प्रशिक्षण आदि पर समीक्षा।

विद्युत विहीन क्षेत्रों में सोलर सिस्टम, पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और शहरी, भवन अनुज्ञा, पेयजल प्रमाण पत्र, नहर व बांधों की स्थिति की जानकारी।

淋 उद्योग, रोजगार व सामाजिक सुरक्षा:

 पीएम विश्वकर्मा योजना, PMEGP, सहकारिता, समाज कल्याण, श्रम विभाग की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

 आगामी 3 माह की योजनाओं के लिए तय किए गए लक्ष्य

बैठक का समापन आगामी तीन महीनों के लिए ठोस कार्ययोजना एवं विभागवार लक्ष्य निर्धारण के साथ हुआ, जिसमें सभी विभागों को समयसीमा में क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट
 मेरा WhatsApp चैनल जॉइन करें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply