
NHM कर्मी की हड़ताल के 11वें दिन दिल का दौरा पड़ने से निधन
जगदलपुर/बस्तर –
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करमी अमरदीप मरकाम पिछले 11 दिनों से जारी हड़ताल में शामिल थे। इसी दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
इस दुःखद घटना से समस्त करमी गहरे शोक में डूब गए। सभी साथियों ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर अपने प्रिय साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमरदीप मरकाम का जाना पूरे आंदोलन और स्वास्थ्य परिवार के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दे।