स्कूल छत की स्थिति

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़

**ग्राम पंचायत पुशपॉल, ब्लॉक जगदलपुर।** मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत 19.40 लाख रुपए की स्वीकृति से पु.मा. और उच्च माध्यमिक विद्यालय पुशपाल के भवन की मरम्मत का कार्य अक्टूबर 2024 में पूर्ण दिखा दिया गया, लेकिन हकीकत यह है कि अब तक काम अधूरा ही पड़ा है।

उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल की दीवारें और छत जर्जर हालत में हैं। किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और अभिभावक भय के साए में अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद शिक्षा विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। विभाग की अनदेखी के कारण अन्य स्कूल भवन भी खस्ताहाल हैं।

जिम्मेदार कौन? ग्रामीणों का कहना है कि 19.40 लाख रुपए का बजट जारी होने के बावजूद काम अधूरा है, ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी, इंजीनियर और पंचायत सचिव जवाबदेह हैं। सवाल उठ रहा है कि बिना काम हुए भुगतान कैसे हो गया? और अक्टूबर 2024 में कार्य पूर्ण दिखाने का आदेश किसकी अनुमति से जारी हुआ?

ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा मामला लापरवाही और मिलीभगत का नतीजा है। विभाग शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है और बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है।

👉 ग्रामीणों की मांग है कि अधूरा काम तुरंत पूरा कराया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply