
जगदलपुर, बस्तर/
मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बस्तर जगदलपुर को जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने ज्ञापन सौंपा। इसमें निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों से बार-बार परामर्श शुल्क वसूले जाने का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
✍️ ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सामान्यत: परामर्श शुल्क 7–10 दिनों तक मान्य होना चाहिए, लेकिन जिले सहित प्रदेश के अनेक निजी संस्थानों में हर बार नया शुल्क लिया जा रहा है। यह व्यवस्था गरीब, किसान, मजदूर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक बोझ डाल रही है तथा स्वास्थ्य सेवाओं की मूल भावना के विपरीत है।
—
युवा कांग्रेस की प्रमुख माँगें :
✅ परामर्श शुल्क की एकरूपता सुनिश्चित की जाए।
✅ परामर्श शुल्क को निश्चित अवधि तक मान्य रखने का आदेश जारी किया जाए।
✅ बार-बार अवैध शुल्क वसूलने वाले चिकित्सकों/संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
—
⚠️ युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस विषय में शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।
—
मौके पर उपस्थित रहे :
हेमंत कश्यप (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)
विजय भारती (जिला सचिव)
कृष्णा उपाध्याय
समीर कुरैशी
—
रिपोर्ट: ओम साहू
WhatsApp Channel से जुड़ें