
रिपोर्ट: ओम साहू
जगदलपुर। बस्तर में शराब दुकानों में चल रही “रक्षक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड” कंपनी की लूट अब खुलकर सामने आ चुकी है।
शहर के चांदनी चौक केवरमुंडा वार्ड स्थित शराब दुकान में प्रतिदिन MRP से अधिक कीमत वसूल की जा रही है — वो भी ऑनलाइन पेमेंट में!
आज हमारी टीम ने खुद मौके पर जाकर खरीदारी की — Foster Beer जिसकी MRP ₹200 थी, वहीं दुकानदारों ने ₹220 वसूले!
यह ओवररेट न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि प्रशासन की मिलीभगत और सिस्टम की नाकामी का खुला सबूत भी है।
茶 कंपनी के सेल्समेन, निरीक्षक और जिला कोऑर्डिनेटर तक को इसकी जानकारी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं!
यह दिखाता है कि भ्रष्टाचार किस स्तर तक जड़ जमा चुका है।
जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, और आबकारी विभाग — सभी को इस संगठित लूट की जानकारी है, फिर भी सब “मौन” हैं।
क्या यही है सुशासन का उदाहरण जिसके नाम पर जनता से वोट लिए गए थे?
जनता पूछ रही है —
“जब रोज खबरें छप रही हैं, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं?”
“क्या रक्षक सिक्योरिटी कंपनी को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है?”
बस्तर की जनता अब चुप नहीं रहेगी।
हर ओवररेट बिल, हर अवैध वसूली की खबर अब “सीजी पहाट न्यूज़” पर उजागर होगी।
हमारा WhatsApp चैनल जुड़ें
https://whatsapp.com/channel/0029VbAbdQJD8SDwJjkqXr0N
#BastarNews #CGPahatNews #RashakSecurityScam #BastarCorruption #Overrating #BeerScam #JagdalpurNews #KiranDeo #MaheshKashyap #BJPChhattisgarh #CollectorBastar #ChandniChowk #CGNews #OmSahuReports