जगदलपुर, 9 फरवरी 2026/ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में मंगलवार 10 फरवरी को  मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 280 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। इस विवाह समारोह में एक ही मंडप के नीचे ये सभी जोड़े दांपत्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे। जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग, जगदलपुर द्वारा आयोजित यह गरिमामय समारोह शहर के प्रतिष्ठित ‘सिटी ग्राउंड’ में संपन्न होगा, जहां सुबह 11 बजे से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो जाएगी।
                 इस कन्या सामूहिक विवाह समारोह में नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्य अतिथि बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप होंगे, जो नवदंपतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्री किरण सिंह देव द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल तथा महापौर श्री संजय पाण्डे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

           इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य ब्रेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, नगर निगम सभापति श्री खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मंडावी, महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य स्थायी समिति की सभापति सुश्री ललिता कश्यप सहित अन्य कई अतिथिगण एवं जनप्रतिनिधि इस पुनीत कार्य के साक्षी बनेंगे।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply