जगदलपुर 9 फरवरी 2026/ प्राकृतिक सौंदर्य से भरा बस्तर संभाग और इस खूबसूरती को एक गाने में पिरोया गया है जो “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में”। संभाग स्तरीय  बस्तर पण्डुम 2026 के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के स्वागत में जगदलपुर के हजारों स्कूली बच्चों के द्वारा “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी।

          स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने केंद्रीय गृहमंत्री को भी ताली बजाकर कर बच्चों की हौसला अफजाई करने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बालिकाओं के द्वारा मलखंब का भी प्रदर्शन किया गया, श्री शाह ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति की प्रशंसा कर बच्चों को बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने भी बच्चों की हौसला अफजाई की।

        ज्ञात हो कि “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” गीत को हिंदी और हल्बी बोली में रचित किया गया है जिसमें बस्तर के बादल अकादमी के कलाकारों ने अपनी आवाज और संगीत में योगदान दिया है। गीत को दायरा बैंड ने आधुनिक संगीत के साथ जोड़कर नया स्वरूप दिया है।

संपादक – ऋषभ कुमार

मो–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply