जगदलपुर, 11 फरवरी 2026/ युवाओं को निजी क्षेत्र में कैरियर बनाने के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बस्तर संभाग में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 16 और 17 फरवरी को जगदलपुर के आड़ावाल स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में यह दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमंे सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक युवाओं को सीधे रोजगार के अवसरों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
                  इस मेले में विशेष रूप से बस्तर जिले के विभिन्न शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं बस्तर, बकावण्ड, भानपुरी, जगदलपुर, लोहण्डीगुड़ा, दरभा, तोकापाल, बास्तानार एवं नगरनार से उत्तीर्ण हो चुके प्रशिक्षार्थी भी शामिल होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी दस्तावेजों के साथ नियत समय पर कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हो सकते  हैं।
                जिन अभ्यर्थियों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है, ऐसे प्रशिक्षार्थी अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते हैं अथवा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इस संभाग स्तरीय मेले का लाभ उठा सकते हैं।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply