
18 फरवरी 2026,जगदलपुर/ राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान द्वारा संचालित (DAESI ) पाठ्यक्रम अंतर्गत 2025 26 हेतु एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम अंतर्गत निर्धारित 40 सीटों हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। 1 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम अंतर्गत इच्छुक अध्यर्थियों द्वारा आवेदन पपत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित कार्यालय उप संचालक कृषि जगदलपुर में कार्यकालीन समय में जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 निर्धारित है। तथा निर्धारित शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2026 निर्धारित है पाठ्यक्रम में ,प्रवेश प्रथम आओ प्रथम पाओ, के आधार पर किया जाना है। आवेदन पत्र कार्यालय उप संचालक कृषि जगदलपुर से प्राप्त किए जा सकते है। अथवा manage.gov.in/daesi/ वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं। उक्त संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि जगदलपुर में संपर्क कर सकते हैं। अथवा राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान ( मैनेज) की वेबसाइट manage.gov.in/deasi से भी प्राप्त कर सकते हैं।
संपादक–ऋषभ कुमार
मो.–6266449977