शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने राजीव भवन में की प्रेसवार्ता,अफीम के नशे में भाजपा सरकार सिर्फ अपनी वाहवाही लूटाने में व्यस्त ..

बीते दो साल में भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश में इवेंट के नाम पर खर्च किए 60 करोड़ रुपए पर भुगतान के नाम पर दे रही धोखा



26 मार्च 2026,जगदलपुर/आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने विगत दिनों जगदलपुर बस्तर में हुए बस्तर हैरिटेज मैराथन को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कड़ा तंज कसते हुए कहा भाजपा की सरकार ने जो बस्तर हैरिटेज मैराथन में प्रदेश सहित विदेशी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने भाग लिया और इस प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी प्रथम विजेता बने व बस्तर की बेटी ने जीत हासिक कर बस्तर का नाम रौशन किया तो वहीं भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को शर्मसार करने का कार्य किया इस बस्तर मैराथन में विजेता खिलाड़ियों को आज पर्यंत तक जीत की राशि तक नहीं दी गई है इससे बड़ी शर्मनाक और क्यो हो सकती है एक खिलाड़ी जब अपने देश जाएगा तो छत्तीसगढ़ की छबि पर बेहद बुरा असर पड़ेगा इसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भाजपा की साय सरकार है कांग्रेस पार्टी इस कृत्य का पुरजोर विरोध करती है प्रदेश की साय सरकार और जिला प्रशासन इस कुत्सित कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा बस्तर सहित पूरे प्रदेश में अब तक इंवेट के नाम पर कुल 60 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है कही ऐसा तो नहीं कि जिला प्रशासन के द्वारा करोड़ो रुपए के सिर्फ होर्डिंग और पोस्टरों में पूरा पैसा लगा दिया गया और अब खिलाड़ियों को राशि देने पैसे खत्म हो गए कुल मिलाकर यह बस्तर मैराथन नहीं भाजपा का इवेंट था कांग्रेस पार्टी की मांग है खिलाड़ी को स सम्मान जीती हुई राशि दी जाए।इस सरकार ने बस्तर ओलंपिक को भी अपना इवेंट बना दिया यह सरकार इवेंट वाली सरकार है शहरों का विकास कार्य ठप्प पड़े हैं गांवों में मूलभूत सुविधाओं से ग्रामीण वंचित हैं धान नहीं खरीद पा रहे हैं 47000 से अधिक किसानों का धान खरीदी नहीं गया बेरोजगारों को रोजगार यह सरकार नहीं दे पा रही है कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल किया जा रहा है आंदोलन किया जा रहा है किन्तु इस निष्क्रिय सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होने के नाते प्रदेश के मुखिया व बस्तर के स्थानीय जनप्रतिनिधि जो कद्दावर नेता बनते फिरते हैं केदार कश्यप, किरण देव व सांसद महेश कश्यप से आग्रह करती है कि आप अपने सरकार को आईना दिखाए और कहे कि सरकार इवेंट से बाज आए जनता परेशान है लोगों को काम चाहिए विकास चाहिए इन सभी मुद्दों पर सरकार पैसा खर्च करे न कि इंवेट के नाम पर अपनी वाहवाही लूटाने में खर्च करे बस्तर के जनादेश का सम्मान कर कार्य करे।



शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है देश के गृह मंत्री और प्रदेश के गृह मंत्री जब जब बस्तर आते हैं आपराधिक घटनाएं होती है पूर्व में आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी हो जाती है और अब बस्तर मैराथन में गृह मंत्री आते हैं तो कैदी फरार हो जाता है प्रदेश में अफीम का नशा के कारोबार पूरे जोरो पर चल रहा है और इसमें भाजपा नेताओं की संलिप्तता यह प्रमाण है कि अफीम की इस खेती भाजपा सरकार का पूरा संरक्षण है आए दिन चोरी, हत्या, डकैती, आगजनी अब आम बात हो चुकी है भाजपा की साय सरकार और पूरा मंत्री मंडल अफीम के नशे में सरकार चला रहे हैं जनता से कोई सरोकार नहीं है!

इस प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, गौरनाथ नाग,उपनेता प्रतिपक्ष कोमल सेना,कोषाध्यक्ष रविशंकर तिवारी,महामंत्री अभिषेक नायडू,जाहिद हुसैन,नीतीश शर्मा,प्रवक्ता जावेद खान, शादाब अहमद,मुन्नूराम,पार्षद अफरोज बेगम,लोकेश चौधरी,मोहसिन खान,शहजाद हुसैन,खीरेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply