रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



देश-भर में जनता गैस सिलेंडर के लिए त्रस्त सरकार के हाथ खाली इसलिए मोदी की गारंटी की सूची से बाहर हुआ गैस सिलेंडर -शंकर राव

14 अप्रैल 2026, जगदलपुर / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव शंकर राव ने गैस सिलेंडरों की किल्लत के बहाने भाजपा पर तंज करते हुए कहा है कि ये वही भाजपा है जो प्रत्येक चुनाव में चाहे वो लोकसभा चुनाव हो या किसी प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो मुफ्त गैस सिलेंडर और सस्ते गैस सिलेंडर की रेवड़ी बांटने मोदी नामक गारंटी जनता के सामने परोसती थी। परंतु अभी वर्तमान में 5 राज्यों के चुनाव के दौरान भाजपा के मुंह से गैस का ग तक नहीं निकला जो दर्शाता है कि भाजपा भी जानती है कि उसकी केन्द्र सरकार के हाथ एलपीजी के मामले में पूरी तरह से खाली हैं और जनता पिछले पचास दिनों से कैसे एक-एक सिलेंडर के लिए जूझ रही है, ऐसे में मोदी की ये गारंटी का बखान करना मतलब चुनाव में करारी हार का सामना करना होगा। इसीलिए ना तो किसी प्रदेश में त्यौहारों में मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की गई और ना ही कम दर में सिलेंडर देने का वादा किया गया।

        शंकर राव ने कहा कि पिछले 11 सालों से जो स्वघोषित विश्वगुरु बनकर दुनिया भर में घूम रहे थे उन्हें आज अपनी असलियत पता चल चुकी है कि उनकी हैसियत युद्ध क्षेत्र से सिलेंडर से भरा पानी जहाज अपने मर्जी से लाने तक की नहीं है।आज भाजपा की स्वघोषित विश्वगुरु बनकर घूमने की हरकत ने दुनिया में भारत को और कमजोर किया है दुनिया के अन्य देशों से भारत के संबंध कमजोर किया है।

       शंकर राव ने भाजपा से पूछा है कि यदि देश में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर है तो इस महत्वपूर्ण पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा के किसी राज्य के घोषणा पत्र में सिलेंडर का जिक्र क्यों नहीं है भाजपा इसका जवाब दे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply