रिपोर्ट –जय शंकर पांडे



जगदलपुर। महानिदेशक, निदेशक एवं डीआईजी नगर सेना मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर सेना कार्यालय जगदलपुर द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के आयोजन हेतु कलेक्टर श्री आकाश  छिकारा से नियमानुसार अनुमति प्राप्त की गई।


नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल ने बताया कि यह रैली शहर के मुख्य मार्ग लालबाग मैदान से प्रारंभ होकर कोतवाली चौक, महावीर चौक, संजय मार्केट, चांदनी चौक, वीर सावरकर चौक, जमाल मील चौक एवं एयरपोर्ट चौक होते हुए फायर स्टेशन तक लगभग 3 किलोमीटर की दूरी तय की। रैली में कुल 238 फायर कर्मचारी, एसडीआरएफ जवान एवं नगर सैनिकों ने पैदल मार्च कर भाग लिया।



रैली की शुरुआत में शहीद हुए फायर अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात आम नागरिकों, व्यापारी बंधुओं, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, होटल एवं दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान लोगों को अपने प्रतिष्ठानों एवं वाहनों में अग्निशामक यंत्र लगाने, कचरे में आग न लगाने, बिजली के खुले तारों को सुरक्षित रखने, जंगलों में महुआ बिनने के दौरान आग न लगाने तथा बिजली तारों के नीचे पैरावट का ढेर न रखने की अपील की गई। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल 112 एवं 07782222899 पर सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से नगर में अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply