रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

22 अप्रैल 2026, जगदलपुर/ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज  जगदलपुर पहुंचे।

     सचिन तेंदुलकर पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचकर स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

        तेंदुलकर पनेड़ा में एक नए स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और छिंदनार, जावंगा समेत कई गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका यह दौरा बस्तर में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को नई दिशा देने के उद्देश्य से अहम माना जा रहा है।

      मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से जिले के 25 स्कूलों और आश्रमों में खेल मैदान विकसित किए जा चुके हैं। संस्था अब तक 15 शिक्षकों को ट्रेनिंग भी दे चुकी है, ताकि वे बच्चों को बेहतर खेल प्रशिक्षण दे सकें।

  छत्तीसगढ़ राज्य का जिला बस्तर, जो कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता था, अब तेजी से विकास की राह पर है। ऐसे में तेंदुलकर का यह दौरा यहां के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकता है।

छत्तीसगढ़ के पहट साप्ताहिक अखबार!

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply