रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

     एन.सी.एल. के भांसी स्थिति खदान क्र 04 के दस्तावेज़ो में कि गयी वादाखिलाफी और फर्जीवाड़ा को दिखाया

एन.सी.एल. के खदान क्र 13 एवं 04 को निरस्त करने युवाओ ने सौंपा ज्ञापन

23 अप्रैल 2026, किरन्दुल – बचेली प्रवास पर आए एनएमडीसी सीएमडी को ज्ञापन देने पहुँचे स्थानीय युवाओ का हाई वोल्टेज ड्रामा भी आज उस समय समाप्त हुआ जब बचेली एनएमडीसी प्रबंधन ने आखिर उनकी मुलाकात एनएमडीसी सीएमडी से करवाई। जानकारी के लिए बता दे कि ये स्थानीय युवा काफी समय से  एनसीएल के किरन्दुल स्थित खदान क्र 13 एवं भांसी स्थित खदान क्र 04 के विरोध कर रहे है कि जंगलों की कटाई नही की जाए क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान होगा । स्थानिय युवाओ का एन.एम.डी.सी. सी.एम.डी. से मिलने के लिए दो दिनों तक कई हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला जिसमे पहले दिन तो वो किरन्दुल के सी.आई.एस.एफ. चेकपोस्ट पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे और मुलाकात करवाने का अश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया तो वही दूसरे दिन भी जब मुलाकात नही करवाई गई तो गुस्साए युवकों ने बचेली एन.एम.डी.सी. सी.आई.एस.एफ. चेकपोस्ट के सामने ही एन.एम.डी.सी. के सी.एम.डी. का पुतला फूक दिया और नारेबाजी करने लगे तो अंततः उन्हें मिलवाने का वादा पूरा किया गया और तीसरे दिन की सुबह उन युवाओ की मुलाकात करवाई गई ।



          आज तड़के जब स्थानीय युवाओ को एन.एम.डी.सी. के सी.एम.डी. से मुलाकात करवाई गई तो माहौल काफी गंभीर था क्योंकि अपने ज्ञापन में मुख्य मांग को रखते हुए युवाओ ने कहा कि एनसीएल के खदान क्र 04 और 13 को निरस्त किया जाए । साक्ष्यों के साथ पहुँचे युवाओ ने जब सी.एम.डी. को बताया कि कैसे ग्रामीणों के विरोध के बाद भी खदानो को शुरू करने की जुगत में लगे हुए है तो सी.एम.डी. अमिताव मुखर्जी जी थोड़े अचंभित नज़र आये । युवाओ ने जब सी.एम.डी. को साक्ष्य दिखाए के कैसे फ़र्ज़ी ग्रामसभा/ दस्तावेज़ों के साथ इस खदान को शुरू किया जा रहा है तब जवाब देने की बारी आई तो एन.एम. डी.सी. के अधिकारी अपनी बगले झाँकते नज़र आये ।

          स्थानीय युवाओ ने एक स्वर में कहा कि ज्ञापन के माध्यम से हम सिर्फ संदेश देना चाहते है कि खदानों को बंद किया जाए अन्यथा आगे और भी उग्र आंदोलन हो सकता है । युवाओ ने अपने ज्ञापन में यह मांग भी रखा कि खदानों के सारे अनुमति दस्तावेज़ों को सार्वजिनक किया जाए और साथ किरन्दुल नगर को धुलमुक्त बनाया जाए और किरन्दुल- बचेली में शासकीय सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भी आवास सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply