रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

24 अप्रैल 2026, जगदलपुर बस्तर जिले के कोलेंग घाट में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कोलेंग घाट में पलट गया।
हादसे में ट्रक चालक और हेल्पर की मौत हो गई है, जानकारी के मुताबिक ट्रक कोलेंग लेम्प्स से धान लोड कर जगदलपुर की ओर जा रहा था, तभी घाट के मोड़ पर वाहन संतुलन खो बैठा और गहरी ढलान पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
संपादक –ऋषभ कुमार
मो.–6266449977