रिपोर्ट –जय शंकर पांडे


जगदलपुर, 24 अप्रैल 2026/ भारतीय थल सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी के लिए एक महीने के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू की जा रही है। यह प्रशिक्षण आगामी 4 मई से शुरू होकर 4 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसे परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध कराने की योजना है।

           इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने ऐसी शैक्षणिक संस्थाओं को आमंत्रित किया है जो एक माह के इस क्रैश कोर्स के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता रखती हों। इच्छुक संस्थाओं को अपनी कोचिंग दरों, विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक उपकरणों व संसाधनों की पूरी जानकारी के साथ अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। प्रशिक्षण प्रदान करने की इच्छुक संस्थाएं आगामी 29 अप्रैल तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त विभाग ने डिजिटल माध्यम से भी आवेदन स्वीकार करने की व्यवस्था की है, जिसके तहत संस्थाएं अपनी जानकारी विभागीय ईमेल आईडी ddirempl@gmail.com पर भी भेज सकती हैं। समय सीमा के भीतर प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर योग्य संस्था का चयन किया जाएगा, जो भविष्य के अग्निवीरों को सफलता की राह दिखाएगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply