रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

मोदी सरकार ने चुनाव बाद महंगाई का कहर ढाया,गरीब-मेहनतकश और छोटे व्यवसायियों पर चौतरफा हमला – अनुराग महतो

जगदलपुर/02 मई 2026: बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनुराग महतो ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।


मोदी सरकार ने आज कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में एक मुश्त ₹993 की अभूतपूर्व बढ़ोतरी कर दी है, जबकि गरीब, प्रवासी मजदूरों और छोटे परिवारों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 5 किलो सिलेंडर के दाम भी ₹261 बढ़ा दिए गए हैं।
बीते पांच माह में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कुल ₹1510 की वृद्धि हो चुकी है। इस अवधि में हुई बढ़ोतरी इस प्रकार है:–
जनवरी: ₹111
फरवरी: ₹50
मार्च: ₹146
अप्रैल: ₹218
मई: ₹993

अनुराग महतो ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 28 अप्रैल को ही स्पष्ट चेतावनी दी थी कि चुनाव समाप्त होते ही LPG,पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाएंगे। आज उनका यह पूर्वानुमान सही साबित हो गया है।

सरकार की नीति पर सवाल:
यह बढ़ोतरी आम जनता, होटल-रेस्टोरेंट, ढाबा, छोटे उद्योगों और प्रवासी मजदूरों पर महंगाई का घातक प्रहार है। पहले से ही डीजल की कमी और महंगाई से जूझ रहे व्यवसाय बंद होने की कगार पर हैं। कई जगह रेस्टोरेंट-होटल बंद हो चुके हैं और सैकड़ों श्रमिक बेरोजगार हो गए हैं। इस नई बढ़ोतरी से मंदी की मार झेल रहे उद्योगों और रोजगार संकट से जूझ रहे मजदूरों पर और गहरा संकट मंडराएगा।


      अनुराग महतो ने कहा,“मोदी सरकार का एकमात्र उद्देश्य पेट्रोलियम कंपनियों और चंद पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाना है। आम जनता की जेब से लूटकर उनकी तिजोरियां भरना है।”

जिला महामंत्री अनुराग महतो ने कहा हमारी केंद्र सरकार से स्पष्ट मांग की है कि जनहित में कमर्शियल एवं 5 किलो LPG सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि तुरंत वापस ली जाए। आम जनता को महंगाई की इस मार से बचाने के लिए तत्काल राहत प्रदान की जाए।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply