Om Sahu

विशेष संवाददाता

कलेक्टर श्री हरिस एस. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 02 अप्रैल 2025 को बस्तर जिले के ग्राम भोंड, बस्तर और दुबे उमरगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध गौण खनिज परिवहन करते हुए 09 वाहन पकड़े गए। सभी वाहनों को तत्काल जप्त कर, संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

कार्रवाई के दौरान जिला खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा, खनिज निरीक्षक श्री मिदुल गुहा, खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे, श्री लोकेश कश्यप एवं श्री संतोष सहारा मौजूद रहे।

सीजी पहाट न्यूज अपने पाठकों को जिम्मेदार और प्रमाणिक खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply