रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

जगदलपुर  06 जून 2026/ “फिट इंडिया मूवमेंट” के अंतर्गत विश्व सायकल दिवस 2026 के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” अभियान का विशेष आयोजन रविवार 07 जून 2026 को किया जा रहा है।

    अभियान का उद्देश्य आम जन में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करना है।

जगदलपुर में  संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन  07 जून को प्रातः 7 बजे लालबाग मैदान से प्रारम्भ होकर, कोतवाली चौक, चांदनी चौक, संजय मार्केट चौक, मां दंतेश्वरी मंदिर, दामोदर पेट्रोल पंप, दलपत सागर, समुंद चौक (हॉटल ग्रैंड शिल्पि रोड),पंच चौक, सर्किट हाउस रोड होते हुए लालबाग में समाप्त होगा।

       नगर के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता के लिए http://fitindia.gov.in/worldbicycle-day पोर्टल में पंजीयन करने भी कहा गया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply