संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवाओं ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। प्रदेश के चार होनहारों ने अलग-अलग रैंक के साथ देशभर में राज्य का नाम रोशन किया है।
रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने UPSC में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल की है। पूर्वा इससे पहले 2023 में IPS चयनित हो चुकी थीं, लेकिन उन्होंने दोबारा प्रयास करते हुए और बेहतर प्रदर्शन किया।
अर्पण चोपड़ा ने 313वीं रैंक हासिल की है। उनका यह सफर कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का नतीजा है।
जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक प्राप्त कर बस्तर संभाग को गौरवांवित किया है। बस्तर जैसे पिछड़े माने जाने वाले क्षेत्र से आई यह सफलता, यहां के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। मानसी की इस उपलब्धि पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवम् जगदलपुर विधायक किरण देव, और वन मंत्री केदार कश्यप ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह पूरे बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है।
अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक प्राप्त कर सरगुजा संभाग का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता यह साबित करती है कि समर्पित प्रयास से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है।
इन सभी सफल युवाओं को छत्तीसगढ़ पहाट न्यूज़ परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों बधाइयाँ।