रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

16 जून 2026, जगदलपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल बेमिसाल” अभियान के अंतर्गत दरभा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जन चौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल ने ग्राम पंचायत डिलमिली, पखनार, मामड़पाल एवं चितापुर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन योजना, डिजिटल इंडिया, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनेक योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों के परिणामस्वरूप आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं आदिवासी समाज के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को प्राप्त हुआ है। बस्तर अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ में भी केंद्र सरकार की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है।
जन चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी साझा किए गए। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष सम्मान किया गया। वर्षों से संगठन और समाज की सेवा में योगदान देने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक श्री विनायक गोयल ने कहा कि पार्टी की मजबूती और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान अतुलनीय है। उनके अनुभव, समर्पण और संघर्ष की बदौलत संगठन आज मजबूत स्थिति में खड़ा है। उन्होंने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संगठन की प्रेरणास्रोत शक्ति बताया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान भी चलाया। आमजन को केंद्र सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की नीतियों से अवगत कराया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अ ज जा मोर्चा जिलाध्यक्ष संतोष बघेल जी, मण्डल अध्यक्ष देवि प्रसाद वेंजाम जी, जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति नाग जी, जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप जी, उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप जी, दुर्जन सिंह कश्यप जी, महादेव कवासी जी, धर्मेन्द्र ठाकुर जी, महादेव नाग जी, रमेश मण्डावी जी, नारायण सिंह कुरानी जी, लखी यादव जी, पण्डरू मण्डावी जी, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा तथा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।