रिपोर्ट – जय शंकर पांडे



17 जून 2026, जगदलपुर/ बस्तर जिले में शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस में जिला मिशन समन्वयक, अशोक पाण्डे एवं सहायक कार्यक्रम अधिकारी परमेश्वर पाण्डे द्वारा विकासखण्ड तोकापाल, लोहण्डीगुडा एवं बस्तर के विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।

   निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था। विकासखण्ड बस्तर एवं तोकापाल में 08 लापरवाह शिक्षको एवं संकुल समन्वयको को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। संतोषप्रद जवाब न मिलने की स्थिति में 01 दिवस का वेतन कटौती की कार्यवाही की जावेगी।

      मध्याह्न भोजन का नियमित संचालन, शिक्षक डेली डायरी प्राथमिकता से लिखने, समय पर बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply