रिपोर्ट: ओम साहू
कर्नाटक के एक 21 वर्षीय युवक कार्तिक की शराब पीने की एक खतरनाक शर्त में मौत हो गई। दोस्तों को इम्प्रेस करने के लिए कार्तिक ने एक साथ 5 बोतल शराब “नीट” पी ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। वह बेहोश हो गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दो दोस्तों ने उसे इस चुनौती के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर दिखावे, दबाव और सोशल मीडिया ट्रेंड्स की खतरनाक हदों को उजागर किया है।
सबक:
दबाव में आकर या “इम्प्रेस” करने के लिए कोई भी जानलेवा कदम उठाना न सिर्फ आपकी जान ले सकता है, बल्कि दूसरों की ज़िंदगी भी तबाह कर सकता है। असली ताकत समझदारी में होती है, न कि मूर्खतापूर्ण हिम्मत दिखाने में।
एक शर्त ने सिर्फ पैसा नहीं, ज़िंदगी छीन ली।