रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

19 जून 2026, रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता भागीरथ वर्मा को गिरफ्तार किया है।
उन पर टेंडर आवंटन में अनियमितता, रिश्वत मांगने और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत की गई है।