रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

महिलाओं को सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से अग्रसर होता हमारा बस्तर – किरण देव
19 जून 2026, जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेतानार में शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा में आज सिलाई मशीन प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त 20 प्रशिक्षित महिला बहनों को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र का वितरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव के द्वारा किया गया। 18 मई 2026 को देश के केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा नेतानार में शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा में सिलाई प्रशिक्षण,इमली प्रसंस्करण इकाई, बस्तर डेकी राइस ईकाई का विधिवत शुभारंभ किया गया था। आज सिलाई मशीन प्रशिक्षण में 20 महिला बहनों को सिलाई प्रशिक्षित होने पर सेवा डेरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र महिला बहनों को वितरित किया। साथ ही सिलाई मशीन प्रशिक्षण में नये 20 महिला बहनों को प्रशिक्षण के शुभारंभ पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सेवा डेरा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण पर हमारी सरकार ने हमारी माता बहनों को आत्मनिर्भर व रोजगार सुनिश्चित करने हेतु कार्य कर रही है। ग्राम नेतानार में 18 मई को देश के यशस्वी केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा का विधिवत शुभारंभ किया गया था । सेवा डेरा में हमारे क्षेत्र के माता बहन को सिलाई प्रशिक्षण, इमली प्रसंस्करण इकाई एवं बस्तर डेकी राइस ईकाई से जोड़कर आत्मनिर्भर व रोजगार सुनिश्चित करने का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें आज सिलाई प्रशिक्षण में 20 बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने अपने गांव में जाकर अपने घरों में सिलाई मशीन से सिलाई कर आय अर्जित कर आत्म निर्भर बनेगीं। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सोच हमारे बस्तर व प्रदेश के गांव के बेटियां आत्मनिर्भर बनें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में किसान, गरीब, युवा एवं महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए सतत् प्रयास कर रहे हैं। हमारे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के विभिन्न गांवों के महिला बहने आज सेवा डेरा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला सशक्तिकरण पर आगे बढ़ रही है। श्री किरण देव ने कहा महिला बहनों के लिए हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महिला आत्मनिर्भर होगी तभी क्षेत्र का विकास होगा। सेवा डेरा में प्रशिक्षण प्राप्त किये हमारी महिला बहने रोजगार सृजन के तहत अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सिलाई मशीन से सिलाई कर अपना आय के स्त्रोत में वृद्धि करेगें। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सिलाई मशीन प्रशिक्षण में आज नये 20 महिला बहनों को आज से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने सर्वप्रथम सेवा डेरा में इमली प्रोसेसिंग ईकाई, बस्तर डेकी राइस ईकाई व सिलाई मशीन प्रशिक्षण महिला बहनों से भेंट मुलाकात कर उनसे चर्चा कर किये जा रहे कार्य के विषय पर जानकारी ली।
वहीं सेवा डेरा में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षित श्रीमती दशमती नाग ने प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा डेरा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त कर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। सिलाई मशीन को घर ले जाकर हम घर पर सिलाई कर आय के स्त्रोत सजृन करगें । हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का सहृदय आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हैं । महिलाओं को आत्मनिर्भर व रोजगार सुनिश्चित करने की दिशा में हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सरकार लगातार प्रयासरत हैं। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य रामा नाग,संरपंच हीरादई नाग,लखीधर बधेल, चंद्रकांत सेठिया, सतीश सेठिया, प्रकाश नागे,मानसाय, सीईओ अमित भाटिया व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।