रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

20 जून 2026, जगदलपुर। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम शनिवार को चिंतामणि गणेश एवं हनुमान मंदिर, पावर हाउस चौक (राज होटल वाली लाइन) में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भगवान श्रीराम तथा वीर बजरंगबली के जयघोष के साथ किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने आगामी बुड़ा अमरनाथ यात्रा के संबंध में विस्तृत संगठनात्मक चर्चा की। साथ ही सेवा कार्यों की रूपरेखा, हिन्दू समाज के संगठन एवं सामाजिक समरसता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने हिन्दू समाज की एकता, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक विष्णु ठाकुर नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, गीतेश संगारे ,बृजेश चौहान ,आशीष नायडू ,लक्ष्य सेठिया ,सूरज रवि एवं अन्य बजरंगी और वार्ड वासी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से संगठन के सेवा एवं धर्म जागरण कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

जय श्री राम
विश्व हिन्दू परिषद – बजरंग दल

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply