रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प

जगदलपुर 22 जून 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेटों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर एक विशेष और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए करें योग रहें निरोग का महत्वपूर्ण संदेश प्रसारित किया गया। 



इस विशेष अवसर पर शिवम योग समिति जगदलपुर से मुख्य मार्गदर्शक के रूप में श्री किशोर पारख उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों और राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेटों को विभिन्न योग क्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने योगाभ्यास के वैज्ञानिक लाभों और मानव शरीर तथा मस्तिष्क पर योग के सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को मानसिक एकाग्रता और शारीरिक सुदृढ़ता के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास करने की प्रेरणा दी, जिससे छात्र अत्यधिक प्रभावित हुए।

   कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के योगासनों जैसे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भुजंगासन, भ्रामरी और शवासन के महत्व को समझा और इनके माध्यम से शारीरिक व मानसिक विकास तथा तनाव मुक्ति की तकनीकों को जाना। योग की इन अद्भुत विधाओं से प्रभावित होकर उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य को सर्वोपरि मानते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि महाविद्यालय के प्रभारी अधिष्ठाता एवं सहायक संचालक अनुसंधान डॉ एके ठाकुर ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एनसीसी स्टाफ से श्री पृथ्वीराज मोहंती उपस्थित रहे। इस पूरे गरिमापूर्ण आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने में एनएसएस प्रभारी डॉ सोनाली कर के साथ-साथ शिवम योग समिति जगदलपुर के श्री धीरज राठी और डॉ संदीप जोशी एवं डॉ. विक्की कुमार ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply