रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

न ही सफाई संसाधन, कर्मचारियों को न कोई सुविधा,वाहनों की आपूर्ति ठप्प, कैसे होगी शहर की सफाई जवाब दे महापौर!

 22 जून 2026, जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मानसून आ चुका है और आज जिस प्रकार से सुबह बारिश हुई पहली बारिश में ही कई वार्डों में जवाहर नगर वल्लभभाई पटेल वार्ड चंद्रशेखर आजाद वार्ड महारानी वार्ड में भराव की समस्या देखी गई वो तो बारिश बंद हो गई वरना आज ही कई वार्ड बारिश के पानी में डूबे हुए मिलते महापौर जी समाचार पत्रों में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बस बयान बाजी करते हैं कि हमने सारी तैयारी कर ली है और पहली बारिश में ही उनके खोखले दावों का खुलासा जनता के समक्ष हो गया लगभग डेढ़ वर्ष पूर्ण होने को है।

महापौर  कर्मचारियों को रापा,पंजा,सूपा,झाड़ू तक नही हैं और ना ही किसी प्रकार का कोई संसाधन निगम से प्राप्त हो रहा है वह तो भला हो वार्ड पार्षदों का जो इन समस्याओं से खुद निपट रहे हैं यदि बारिश को लेकर महापौर जी और उनकी टीम सक्रिय होता तो उनकी तैयारी पहले से दिखती आज ही की बात है बारिश की वजह से कई वार्डों में कर्मचारी समय पर कार्य में पहुंच नहीं पाए क्योंकि बारिश आ गई परंतु कर्मचारियों को बारिश से बचने के लिए अब तक रेनकोट वितरण नहीं किया गया है। जिस प्रकार से वार्डों में बारिश की शुरुआत में निगम के सफाई कर्मचारी जंगल झाड़ी छोटे नाले बड़े नाले मैं नीचे उतर कर काम करते हैं ऐसे में सांप काटने का खतरा हमेशा बना हुआ रहता है जिस वजह से कर्मचारियों को गमबूट दिया जाता था हाथ में ग्लव्स दिया जाता था परंतु पता नहीं नगर निगम में कैसे सेवक आ गए हैं जो खुद स्वच्छता अभियान में जगदलपुर विधायक  के साथ ग्लव्स पहनकर नए-नए सफाई सामग्री का उपयोग करके कभी-कभी स्वच्छता अभियान चलाते हैं परंतु जो कर्मचारी प्रतिदिन सफाई का काम कर रहे हैं और नाली में उतरकर सांपों का खतरा मोल लेकर कार्य कर रहे हैं।

      उनको देने के लिए सफाई सामग्री महापौर जी के पास नहीं है तो ऐसे दिखावा करने वाले और निजी हित मात्र सोचने वाले खुद को सेवक बताकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं जैसे महापौर जी ने विधायक  को लेकर स्वच्छता अभियान में जिन सामग्रियों का उपयोग करके स्वच्छता अभियान चलाया वैसे ही प्रतिदिन स्वच्छता पर काम करने वाले हमारे कर्मचारी साथियों माता बहनों को सारे सामग्री समय अनुसार देना चाहिए जो की पूर्व की निगम सरकारों में लगातार दिया जाता था परंतु वर्तमान महापौर जी सिर्फ और सिर्फ फोटो खींचाने के लिए ही सफाई सामग्री की खरीदी कर रहे हैं।

       विज्ञप्ति के माध्यम से महापौर जी से अनुरोध करते हैं कि मानसून आ चुका है आपकी तैयारी को शहर की जनता ने देख लिया है अब कृपया करके कर्मचारियों को सफाई संबंधित सारे सामग्री के साथ-साथ रेनकोट, ग्लव्स,ग़मबूट, इत्यादि जल्द से जल्द प्रदायक करें ताकि बारिश में सुचारू रूप से शहर के सभी वार्डों में सफाई का काम हो सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply