रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

30 जून 2026, जगदलपुर/  बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता-02 के आश्रित ग्राम खैरगुड़ा स्थित प्राथमिक शाला की पांच छात्राओं ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

       चयनित होने वाली छात्राओं में कु. करुणा कश्यप पिता देवा कश्यप, कु. टालेंद्री बघेल पिता लक्ष्मण बघेल, कु. यशोदा मौर्य व कु. यशबती मौर्य पिता संतो मौर्य तथा कु. साक्षी कश्यप पिता जगरू कश्यप शामिल हैं। अब ये छात्राएं कक्षा 6वीं से 12वीं तक एकलव्य विद्यालय में निशुल्क शिक्षा, आवासीय सुविधा और प्रतियोगी कोचिंग प्राप्त करेंगी।

       विद्यालय के प्रधान अध्यापक छन्नू राम मण्डावी ने बताया कि शिक्षकों ने अतिरिक्त समय देकर विशेष कक्षाएं संचालित कीं। इसमें गांव के युवाओं और अभिभावकों का भी पूरा सहयोग मिला। इसी सामूहिक प्रयास का परिणाम है कि एक साथ पांच छात्राओं का चयन हुआ।

       जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप ने छात्राओं और स्कूल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खैरगुड़ा की बेटियों ने साबित कर दिया कि लगन और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण बच्चे भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।

    अभिभावक देवा कश्यप, लक्ष्मण बघेल, संतो मौर्य व जगरू कश्यप ने कहा कि शिक्षकों ने बच्चों को अपने बच्चों की तरह पढ़ाया। रात-दिन की मेहनत से ही यह सफलता मिली है। इसके लिए वे समस्त स्कूल परिवार के आभारी रहेंगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply