रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

3 जुलाई 2026, जगदलपुर/ आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज की मासिक बैठक जगदलपुर के पथरागुड़ा साहु समाज भवन में गोंडवाना की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की बलिदान दिवस बड़ी धुम धाम से मनाया महारानी ने अपनी राज्य की रक्षा करते हुए वीर गति को प्राप्त हुई उनकी याद में दो मिनट की मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ लिया गया जगदलपुर के पथरा गुड़ा में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में जगदलपुर परिक्षेत्र के सगा समाज एकत्रित होकर समाज को सशक्त एवं संगठित बनाने विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर समाज के नन्ही परी को रानी दुर्गा वती की वेशभूषा से शु शोभित किया गया बैठक में समाज के संभागीय महासचिव लिलेश स्वर ध्रुव,परिक्षेत्र अध्यक्ष अशोक मांडवी कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ध्रुव महिला अद्यक्ष श्रीमती दया बती ध्रुव श्रीमती राधा ध्रुव,श्रीमती नीलम ध्रुव, श्रीमती अनिता ध्रुव ,श्रीमती,सुरूज नेताम , श्रीमती देव कुवर ध्रुव, श्रीमती इन्द्रा नेताम, वेद प्रकाश ध्रुव, घनश्याम ध्रुव मरकाम, श्रीमती बोधनी बाई , नीलकंठ ध्रुव, खुशी राम ध्रुव मीडिया प्रभारी रामनारायण ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे ।