रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

6 जुलाई 2026, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में शनिवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां किराए के मकान में रह रहे एक दंपति मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान अशोक देवांगन और उनकी पत्नी धनेश्वरी देवांगन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे घटना को और भी गंभीर बना रहे हैं। पुलिस के अनुसार कमरे के अंदर पत्नी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जबकि पति का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply