रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

15 जुलाई 2026, जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन जगदलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के यशस्वी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के जन्मदिन के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य  के निर्देश पर महामंत्री अभिषेक नायडू के द्वारा मंडल अध्यक्षगण,कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान द्विवेदी के हाथों केक काटकर  दीपक बैज  का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  दीपक बैज  के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने  दीपक बैज को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में मजबूती के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य कर रही है। इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इज़हार किया तथा  दीपक बैज  के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई।


इस अवसर पर उमाशंकर शुक्ला,रामशंकर राव,नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, सुभाष गुलाटी,रविशंकर तिवारी,विजय सिंह, अमरनाथ सिंह,राजेंद्र पटवा,एम वेंकट राव,अपर्णा बाजपेयी,बलराम यादव, संजय पाणिग्रही,ज्योति राव, सलीम जाफर अली,अंजना नाग,जस्टिन भवानी, रामकृष्ण तिवारी, खीरेंद्र यादव व कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed