रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

23 जुलाई 2026, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। वन विभाग देवभोग की शासकीय बोलेरो और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) अश्वनी दास मुरचुलिया की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में वाहन चालक सहित कुल 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा के बीच हुई।

“जानकारी के अनुसार, वन विभाग देवभोग की बोलेरो वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। सभी लोग किसी विभागीय कार्य से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस टीम और सुरक्षा बल के जवान भी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए देवभोग अस्पताल पहुंचाया गया”

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply