रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

24 जुलाई 2026, जगदलपुर । उत्कल समाज बस्तर संभाग द्वारा गोंचा महापर्व पर भगवान जगन्नाथ के प्रसाद ख्वाजा का वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया पंचपथ चौक स्थित भैरव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव भी सेवा कार्य में शामिल हुए और भैरव बाबा के पूजा अर्चना के पश्चात ख्वाजा वितरण कार्यक्रम में सेवा दी ।



कार्यक्रम के दौरान कुमार जयदेव ने बताया कि उत्कल समाज द्वारा आज भगवान जगन्नाथ के खाजा वितरण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया गया था , जिस पर उन्होंने समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते वह कहा कि बस्तर में सैकड़ो वर्षों से निवासरत उत्कल वासी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को संजोय रखकर सभी पर्व त्योहारों को शालीनता और गरिमामय मनाता रहा है ,
आज इसी कड़ी में उन्होंने महाप्रभु के खाजा वितरण कार्यक्रम को कियामैं समाज के सभी सदस्यों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देता हूं ।


वहीं समाज के अध्यक्ष राजेश दास ने कार्यक्रम में सुकमा जमींदार परिवार के कुमार जयदेव के शामिल होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि खाजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन गत वर्ष से किया जा रहा है ।
जो इस वर्ष भी किया गया जिसमें बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया ।साथ ही अध्यक्ष राजेश दास ने कहा कि आगामी 19 अगस्त को भैरव बाबा का वार्षिक यात्रा उत्सव कार्यक्रम किया जाएगा ।जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर पूजा अनुष्ठान में भाग लेने की अपील की है और प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया है ।


समाज के उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर कृतज्ञता प्रकट किया है

कार्यक्रम में समाज के समाज पदाधिकारीगण युवा विंग, महिला विंग के साथ बड़ी संख्या में प्रबुद्ध भक्तगण एवं  बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के गणमान्य उपस्थित थे ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply