रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

25 जुलाई 2026/ सूरजपुर। जिले में भूमि अधिग्रहण को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में DSP राजेश जोशी सहित 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पथराव में कई पुलिसकर्मियों के सिर और शरीर पर चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके में SECL की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हमें मुआवजा नहीं चाहिए। उनकी मांग है कि उन्हें जमीन के बदले जमीन दिया जाए।

बीते दिनों टीम सर्व करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों टीम को बंधक बना लिया था। इसी मामले में प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने धरमपुर पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply