28 जुलाई 2026, राजनांदगांव। जिले में भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। डोंगरगढ़ शहर मंडल के 111 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष से नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है।



दरअसल, इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम लिखा गया सामूहिक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें मंडल अध्यक्ष के कार्यशैली और व्यवहार पर असंतोष जताया गया है।

इस्तीफा देने वालों का कहना है कि डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष के रवैये से कार्यकर्ता लंबे समय से नाराज थे। संगठन में अनदेखी और आपसी समन्वय की कमी के कारण यह कदम उठाना पड़ा।

सामूहिक इस्तीफे से डोंगरगढ़ शहर भाजपा संगठन में खलबली मच गई है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या निर्णय लेता है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply