रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

गैरजरूरी ऑनलाइन और अन्य कार्यों में शिक्षकों को उलझाने और पढ़ाई का महत्वपूर्ण समय की बर्बादी पर जताई नाराजगी
6 अगस्त 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के द्वारा प्रमोशन सहित विभिन्न जरूरी मुद्दों को लेकर मांगपत्र सौप विस्तार से चर्चा की। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजीटीए के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव और बस्तर जिलाध्यक्ष डॉ लुदरसन कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इस दौरान चर्चा में बताया गया कि सहायक शिक्षक से प्रा शाला प्रधान पाठक और यूडीटी तथा यूडीटी से मा शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों के विरुद्ध डीपीआई के द्वारा जारी डेटलाइन के अनुसार प्रमोशन देने की मांग रखी।
साथ ही संभाग स्तर पर जारी वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियों से अवगत कराया गया, जिस पर सुधार करने की आवश्यकता है। जिस पर संयुक्त संचालक (शिक्षा) एच आर सोम ने कहा कि प्राप्त दावा आपत्ति के बाद वरिष्टता सूची में सुधार कर वर्तमान प्रचलित नियमानुसार शीघ्र ही पदोन्नति दे डी जायेगी।
सीजीटीए के प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान गैर शैक्षिक कार्य तथा अति आवश्यक कार्य का हवाला देकर कई प्रकार के ऑनलाइन कार्य, प्रतिदिन फोटो और विडिओ बनाकर अपलोड करने का कार्य, एक ही जानकारी को ऑनलाइन, ऑफलाइन और गूगल वर्कशीट, एक्सल सीट पर मंगाई जाती है, जिससे की बच्चों को आध्यापन में लगने वाले महत्वपूर्ण समय इन कार्यों में व्यतीत हो जाता है, और बच्चों की पढ़ाई का मूल कार्य छूट जाता है। वैसे भी अधिकांश प्राथमिक शालाओं में 2 शिक्षक ही पदस्थ है।
जिससे की इस प्रकार के गौढ़ कार्य के चलते प्रतिदिन पढ़ाई का महत्वपूर्ण कालखंड छूट जाता है। इस विषय पर आवश्यक हस्तक्षेप करने हेतु जेडी सोम से आग्रह किया गया।
इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी कमला शर्मा, जुलेखा शाह, जिला संयोजक फूलदास नागेश, जिला सचिव मो ताहिर शेख, प्रदेश आईटी सेल प्रतिनिधि नीलमणी साहू, विकास साहू, जिला कोषाध्यक्ष अमित पॉल, जिला संयुक्त सचिव डॉ तुलादास मानिकपुरी, रामप्रसाद ठाकुर, मनीष अहीर, जिला महिला प्रमुख भूमिका निषाद, सीमा कठाने, गीता ठाकुर सहित सीजीटीए के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।