रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

भानपुरी, 8 सितंबर 2026 / भारतीय जनता पार्टी भानपुरी मंडल के द्वारा आज सेवा संकल्प अभियान 17 सिंतबर से 17 अक्टूबर (एक माह) कार्यक्रम के अंतर्गत भानपुरी भाजपा कार्यालय में कार्यशाला एवं कार्यसमिति की मासिक बैठक आहूत की गई। जिसमें भाजपा संगठन की संगठनात्मक कार्यक्रम एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वर्णिम 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल को संगठन भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” कार्यक्रम के रूप में 17 सिंतबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों के रूप में मनाया जाएगा।

भानपुरी मण्डल द्वारा आज सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन भानपुरी मंडल कार्यालय में किया गया। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलायेगी। जिसमें एक माह तक विविध कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ता जनता के मध्य पहुंच कर करेंगे।
नरसिंह राव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान मनाया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यक्रम पूरे होंगें। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं।

भाजपा के सभी ऊर्जावान कार्यकर्ता आमजनता से जुड़ कर कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक संपन्न करायेंगे। सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। सेवा संकल्प अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी सहभागिता निभानी है। जनता की सेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम की रूपरेखा बनायी गयी है।

बैठक में उपस्थित रहे भानपुरी मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रवीण साँखला, जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय पांडे, मंडल कार्यकारिणी सदस्य जगबंधु सेठिया, जिला बस्तर सोशल मीडिया सहसंयोजक ब्रिजेश शर्मा, जनपद सदस्य दुर्गावती मारकंडे, बुधुराम बघेल, गौरव कश्यप, रायधर दिवान, महामंत्री तुलसुराम कश्यप, खेमेश्वर पांडे, हरदेव बघेल, किशन सेन,महेश कश्यप, लक्ष्मी यादव, महेंद्र सिंह माली, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्तिकेन्द्र, बूथ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।