रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

17 सितंबर 2026, जगदलपुर / पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ माँ के नाम की भावना को बढ़ावा देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में विधिवत पौधरोपण किया।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प दोहराते हुए आमजनों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व विधायक डाॅ. सुभाऊ कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जागरूक रक्तदातागण उपस्थित थे।