
नक्सल डम्प बरामद
🛡️ जिला सुकमा (छत्तीसगढ़)
🛡️ दिनांक 29.10.2026
🔶सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता दुर्गंम जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 02 नग टिफिन बम,सहित भारी मात्रा में कारतूस एवं विस्फोटक सामग्री बरामद।
🔷आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त इंटेलिजेंस के आधार पर की गई है कार्यवाही।
🔶 315 बोर के कुल 14 जिंदा राउंड, जिलेटिन रॉड 14 नग, 80 नग नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद।
🔷 दिनांक 27.10.2026 को थाना कुकानार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुमन पारा एवं जोंगेरास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग एंव एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को मिली सफलता।
🔶 जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा सफल एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान किया गया।
🔷 नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प को सुरक्षित रूप से बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही जारी है।
🟥 जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु लगातार एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किए जा रहे हैं।
इसी तारत्मय में पुलिस अधीक्षक महोदय मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर के कुशल मार्गदर्शन में आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर दिनांक 27.10.2026 को थाना कुकानार क्षेत्रांतर्गत ग्राम जोगेरास एवं दुनमपारा के पहाड़ी-जंगल क्षेत्र में जिला बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान संचालित किया गया।
🟦 अभियान के दौरान दिनांक 27.10.2026 को ग्राम दुमन-जोंगेरास के जंगल पहाड़ी में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए डम्प का पता चला। संयुक्त टीम द्वारा डम्प की सघन सर्चिंग करने पर 02 नग टिफिन बम (वायर रहित अवस्था में),जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर जिंदा राउण्ड व भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
🔻 बरामद डम्प सामाग्रियों की सूची:-
01. टिफिन आईईडी 02 नग 05 किग्रा. व 03 किग्रा. (वायर रक्षित अवस्था में)
02. जिलेटिन रॉड 14 नग।
03. 315 बोर जिंदा कारतूस 14 नग।
04. नॉन इलेक्ट्रिीक डेटोनेटर 80 नग।
05. कॉडेक्स वायर 30 मीटर।
06. बीजीएल कार्टिज बड़ा 07 नग।
07. बीजीएल कार्टिज छोटा 07 नग।
08. सेफ्टी फ्यूज 15 मीटर।
09. इलेक्टीक वायर लगभग 100 मीटर
10. वायरलेस सेट (बायोफेन) बैटरी 01 नग।
11. मनपेक सेट (मोटोरोला) बैटरी 01 नग।
12. वायरलेस सेट चार्जर 2 नग।
13. बीजीएल सेल निप्पल 02 नग।
14. डीसी चार्जर 03 नग।
15. कैमरा फ्लैस 01 नग।
16. कैलकुलेटर 01 नग।
17. टूपिन प्लग सॉकेट सेट 03 नग।
18. मैग्जीन पोच 04 नग।
19 काला वर्दी पेन्ट 03 नग।
20. रायफल सिलिंग 04 नग।
21. टी-शर्ट हरा 01 नग।
22. कमर बेल्ट 02 नग।
23. नीले रंग का प्लास्टिक कन्टेनर 01 नग।
⏭️ सुकमा पुलिस की सतत कार्यवाही – जिला सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु नक्सलियों द्वारा पूर्व में जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य नक्सली उपयोगी सामग्री के डम्प की बरामदगी के लिए एरिया डोमिनेशन एवं सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।