बस्तर के समस्त किसानों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील

30 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। बस्तर जिले में बाढ़ से प्रभावित किसानों को अब तक उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने आंदोलन का ऐलान किया है।

जिलाध्यक्ष एवं सदस्यों ने 6 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय में शामिल होने की की अपील, देखें वीडियो 👆

संगठन के बस्तर जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 6 नवंबर 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान बाढ़ प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं और अधिकारों से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को राहत देने की मांग करेगा।

जिलाध्यक्ष ने बस्तर जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने हक और अधिकारों की लड़ाई में एकजुट होकर 6 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचें और आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply